बुलंदशहर, मार्च 6 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव इलना में बुग्गी खड़ी करके सड़क पार पेट्रोल पंप से डीजल लेने जाते समय बाइक ने किसान को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। गांव इलना निवासी किसान किशन सिंह पुत्र श्यामलाल सिंह 55 वर्ष बृहस्पतिवार की शाम भैंसा बुग्गी से खेतों से चारा लेकर घर लौट रहे थे। औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव के बाहरी छोर पर पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए सड़क किनारे भैंसा बुग्गी खड़ी करके सड़क पार कर रहे थे।इस दौरान औरंगाबाद की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने किसान को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से किसान बुरी तरह जख्मी हो गए।जबकि बाइक सवार युवक ओर दो महिलाएं भी घायल हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे ओर गंभीर हालत में उनक...