बुलंदशहर, मार्च 3 -- मंगलवार को नगर के मुख्य बाजार स्थित एक दुकान पर सीढ़ियों से गिरने के कारण एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से बाजार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय दिनेश बाजार में एक परचून की दुकान पर काम करता था। मंगलवार सुबह वह रोजाना की तरह दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीढ़ियों से नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए नगर के सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.