बुलंदशहर, मई 4 -- छतारी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 509 पर किशनपुर के समीप हुए सड़क हादसे में घायल अलीगढ़ के सिपाही का उपचार के दौरान नोएडा के अस्पताल में निधन हो गया। मृतक रविंद्र कुमार पुलिस में डायल 112 पर सिपाही के पद पर तैनात थे। शनिवार की रात सिपाही रविन्द्र कुमार 30 वर्ष पुत्र विजयपाल सिंह निवासी चेंड़ोला सुजानपुर थाना अतरौली अलीगढ़ ड्यूटी के बाद थाने लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 509 पर किशनपुर पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित कार ऑटो और बाइक में टक्कर मारकर ट्रैक्टर ट्रॉली से जा भिड़ी थी। हादसे में बाइक पर सवार रविंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आनन फानन में घायल रविंद्र कुमार को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा। जहां से गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सोमवार की सुबह रविंद्र का नोएडा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.