बुलंदशहर, जून 29 -- थाना क्षेत्र के गांव खवासपुर निवासी ललित शर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि बुधवार देर शाम उसका भाई राहुल शर्मा मां से मिलने नोएडा जा रहा था। चोला फ्लाइओवर के पास वहां जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक बाइक ने उसे जबरदस्त टक्कर मारी। जिससे उसे गंभीर चोंटे आई। राहगीरों की मदद से ककोड़ के एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बाइक नंबर व अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- हादसा : वाहन का इंतजार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...