बुलंदशहर, जून 29 -- बुलंदशहर-नरोरा स्टेट हाईवे पर गांव जलालपुर कटोरा गेट के पास रोडवेज बस ने मोपेड चालक को टक्कर मार दी। मोपेड चालक की मौके पर ही मौत हो गई। अलीगढ़ के डोरी नगर निवासी ओमवीर सिंह (54 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश मोपेड पर सवार होकर शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव समनपुर स्थित अपने साढू भगत सिंह के यहां आ रहे थे। रास्ते में पीतल नगरी डिपो की मुरादाबाद से नोएडा जा रही रोडवेज बस ने मोपेड में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार ओमवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।दूसरा यह भी पढ़ें- हादसा : रोडवेज ने मोपेड चालक को मारी टक्कर, मौत हादसा, इसी हाईवे पर शिकारपुर में अग्रसेन चौक के पास हुआ है, जहां सड़क पर पैदल जा रहे कुलदीप पुत्र किशनलाल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार ...