बुलंदशहर, मई 4 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में अनूपशहर-बुलंदशहर रोड पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला के घायल पुत्र को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में नरसैना क्षेत्र के गांव सुलैला निवासी रविंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 29 अप्रैल को वह अपनी पत्नी प्रियंका, पुत्र आयुष, पुत्री भूमिका व मानसी और साली नेहा के साथ अपनी ससुराल ग्राम चाकला(जहांगीराबाद) गए थे। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से महिला की मौत इसके बाद पूरा परिवार ऑटो से वापस बुलंदशहर आ रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही उनका ऑटो कुतुबपुर गांव के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक प...