बुलंदशहर, मई 21 -- क्षेत्र के मोहल्ला देवीधाम निवासी चंद्रभान अपनी पत्नी कमलेश और भाई सुरजीत के साथ कार में सवार होकर बुधवार रात बुलंदशहर से घर लौट रहे थे। जब वह अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर गांव लालपुर के निकट पहुंचे, तो इसी दौरान कार का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद एकत्र हुए राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने सुरजीत को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...