बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद रोड पर दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में कक्षा 11 के छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। जिससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम को मौहल्ला लोधरापूतान (बगीची) निवासी मनीष (16 वर्ष)पुत्र मनोज अपने ममेरे भाई के साथ बाइक से जा रहा था। जहांगीराबाद औरंगाबाद रोड पर रोड पर उमादेव स्कूल के पास सामने से आ रही तेज ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर लगने पर दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मनीष को हायर सेंटर अस्पताल ले जाया गया। जहां मनीष की मौत हो गई। मनीष मौहल्ले के ही स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ता था। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। जबकि घायल ममेरे भाई का उपचार किया जा रहा है।उधर, शनिवार की रात दिनेश सिंह (55)पुत्र ढाल सिंह निवा...