बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के आरआर पेट्रोल पंप के निकट कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर के छोटी होली मोहल्ला निवासी सुरेंद्र मोहन दीक्षित ने बताया कि उनके 55 वर्षीय साले अनुपम शर्मा निवासी जीवन गीत कालोनी गांव गिझौरी कोतवाली देहात सोमवार शाम को स्कूटी पर सवार होकर खुर्जा आ रहे थे। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे पेट्रोल पंप के निकट उनकी स्कूटी को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर उनकी मौत हो गई। साथ ही लोगों ने आरोपी कार चालक को मौके से पकड़ लिया।कोट:-शिकायत के आधार पर आरोपी सज्जन सिंह निवासी कंकरखेड़ा मेरठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।-प्रेमचंद शर्मा, कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.