बुलंदशहर, जुलाई 1 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव अजयनगर निवासी बृहमजीत सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि 21 जून की रात वह अपने भाई के साथ बाइक से सिकंदराबाद रोड़ पर ककोड़ की तरफ जा रहा था। जैसे ही बाइक चांगौली मोड़ से ककोड़ की तरफ कुछ दूरी पर पहुंची। तभी एक कार के चालक ने तेजगति व लापरवाही से पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठा उसका भाई सुमरजीत उछलकर गिर पड़ा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसे भी गुम चोटें आई। कोतवाली प्रभारी सरजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार नंबर व अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...