बुलंदशहर, दिसम्बर 23 -- ग्राम छपरावत बस स्टैंड के पास कार की टक्कर से घायल हुए एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम खुशहालपुर निवासी मधुर शर्मा ने बताया कि उसके पिता भूपेन्द्र कुमार शर्मा पुत्र रामकिशोर शर्मा बुलन्दशहर मार्ग पर ग्राम छपरावत बस स्टैन्ड से बाइक पर सवार होकर अपने गांव खुशहालपुर जा रहे थे। तभी बुलन्दशहर की तरफ से तेज गति से आ रही एक कार चालक ने उसके पिताजी की मोटर साईकिल मे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता गम्भीर रूप से घायल हो गये। अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे उन्होंने दम तोड दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.