बुलंदशहर, जून 24 -- रविवार देर-रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अजयनगर निवासी सुमरजीत 35 वर्ष अपने पिता देवी सिंह के साथ रविवार रात रिस्तेदारी से बाइक से लौट रहा था। जैसे ही बाइक चांगौली मोड़ के पास पहुंची। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति को बचाने के चक्कर में बाइक स्लिप होकर सड़क पर गिर पड़ी। जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई।सुमरजीत की मौके पर मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी सरजेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना खुर्जा देहात के गांव बहोरावास निवासी महेन्द्र सिंह 45 वर्ष पुत्र रामचन्द्र सिंह रविवार रात बाइक से चोला स्टेशन की तरफ जा रहा था। यह भी पढ़ें- हादसा : ककोड़ क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत गांगरौल भट्ठे के पास बीच सड़क पर खड़े टैंकर से बाइक टकरा गई। ज...