हादसा : कंटेनर और ट्रक की भिड़ंत की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- मेरठ-बदायूं हाईवे पर रानी वाला के निकट कंटेनर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इन दोनों वाहनों की टक्कर की चपेट आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को कुलदीप पुत्र गिर्राज सिंह उम्र करीब 25 वर्ष निवासी गांव हजरतपुर थाना अहमदगढ़ शिकारपुर की तरफ से अपने गांव हजरतपुर बाइक द्वारा वापस घर लौट रहा था। अचानक कंटेनर और ट्रक में मेरठ-बदायूं हाईवे पर भिड़ंत हो गई। इसके कारण बाइक सवार युवक भी कंटेनर की चपेट में आ गया। जिससे कुलदीप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर अहमदगढ़ थाना पुलिस और शिकारपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया है कि ट्रक और कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.