हादसा : अनियंत्रित होकर बाइक खाई में गिरी, मां-बेटा घायल
बुलंदशहर, मई 12 -- नेशनल हाईवे 334 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक व उसकी मां घायल हो गए। मौके पर गस्त कर रही पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली कपूरपुर ग्राम डहाना निवासी आजाद (20 वर्ष) अपनी माता बिलकिस (62 वर्ष) को बुलंदशहर से बाइक लेकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह भंवरा कट और तेवतिया सिटी कॉलोनी के बीच पहुंचा तभी बाइक की स्पीड ज्यादा होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। जिसमें मां और बाइक सवार बेटा घायल हो गए। यह भी पढ़ें- बाइक और टोटो की भिड़ंत में दो लोग जख्मी, भागलपुर रेफर पुलिस ने घायल को पास के ही अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.