हादसा : अनियंत्रित टेंपो पेड़ से टकराया, एक की मौत, छह घायल
बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव नगला लुत्फअलीपुर को जाने वाले मार्ग के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो पेड़ से जा टकराया। टेम्पो में करीब 10 सवारी थीं, जिसमें घायलों को सरकारी अस्पताल शिकारपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने वृद्ध कालीचरण को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को खखूड़ा गांव के टेंपो सवार लोग बुलंदशहर कोर्ट से तारीख करके वापस घर लौट रहे थे। यह सभी लोग शिकारपुर में जहांगीराबाद चुंगी पर बस से उतरे। खखूड़ा जाने के लिए वहां से टेंपो में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। टेंपो में अधिक सवारी बैठी थी, जिससे टेंपो चालक का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और टेंपो नीम के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि टेंपो भी क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठी सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। शिकारपुर कोतवाली प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.