बुलंदशहर, मार्च 14 -- गांव अरनिया मंसूरपुर में गौशाला से लौट रहे युवक की शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। गांव अरनिया मंसूरपुर निवासी वीरभद्र ने बताया कि गांव में रहने वाला दीपक (37 वर्ष) शनिवार दोपहर को गोशाला की तरफ घूमने गया था। वहां से जब वह अपने घर लौट रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने दीपक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने घायल को जटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...