बुलंदशहर, मार्च 5 -- खुर्जा। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम करीब छह बजे खुर्जा जंक्शन चौकी से कुछ दूरी पर अस्पताल के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जहां दो लोग घायल अवस्था में पड़े थे। दोनों घायल को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से दोनों को जटिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान खुर्जा नगर के शिकारपुर-पहासू मार्ग स्थित गली नंबर छह निवासी अजीत (47 वर्ष) के रूप में हुई। वहीं दूसरी बाइक सवार की पहचान कलंदरगढ़ी गांव निवासी योगेंद्र के रूप में हुई। जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.