बुलंदशहर, अप्रैल 23 -- जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जटवाई के पास बुलंदशहर अनूपशहर रोड पर बुधवार रात कार की टक्कर लगने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना अहार क्षेत्र के गांव हसनपुर बांगर निवासी बॉबी उर्फ बिजेंदर (22 वर्ष) पुत्र पोपचंद अपने दो साथियों धर्मेंद्र पुत्र श्रीराम, दिनेश पुत्र रामवीर के साथ बुधवार को बाइक से बुलंदशहर से लौट रहे थे। जहांगीराबाद अनूपशहर रोड पर गांव जटवाई के पास सामने से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में तीनों घायलों को जिला अस्पताल उपचार हेतु पहुंचाया है। अस्पताल में डॉक्टर ने बॉबी उर्फ बिजेंदर को मृत घोषित कर दिया...