गाज़ियाबाद, अप्रैल 14 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। खोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच 9 पर तेज रफ्तार कार के अचानक ब्रेक लगने से पीछे से आ रहे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल घायल हो गए। वह बाइक पर सवार थे। उनकी एक अंगुली कट गई और दूसरी में फ्रैक्चर हुआ है। इंदिरापुरम निवासी मनीष राणा दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि छह अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे वह बाइक से ड्यूटी के लिए दिल्ली जा रहे थे। एनएच 9 पर दिल्ली में प्रवेश से पहले एक स्विफ्ट डिजायर कार ने अचानक बीच सड़क पर ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी बाइक कार से टकरा गई। यह भी पढ़ें- बाइक सवार को टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ केस दर्ज घायल अवस्था में उन्हें वैशाली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उनकी एक अंगुली कट गई है और दूसरी में फ्रैक्चर...