समस्तीपुर, मई 14 -- पूसा, निज संवाददाता। वैनी थाना क्षेत्र के चंदौली बनकुड़वा टोले (वार्ड-7) में बुधवार की रात हुई अगलगी में चार घर जल गये। घटना में बाइक व मोबाईल समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गये। बाद में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची एवं आग पर काबू पाया। घटना का कारण गैस सलेन्डर में आग लगना बताया गया है।

अग्नि दुर्घटना का विवरण मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो खाना बनाने के दौरान एक घर के घरेलू गैस सिलेन्डर में आग लग गई। इसके बाद महिला चिल्लाते हुए बाहर भागी। इस दौरान आग आसपास के अन्य घरों को भी चपेट में ले लिया। इधर एक सिलेन्डर के फटने से आग की लौ और तेज हो गई। स्थानीय लोगों व सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी के घंटों प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब एक बाइक पूरी एवं दूसरी का अधिक...