सुपौल, मई 14 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पूर्वी तटबंध पर थरिया गांव के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बांध से नीचे गिर गई। इस दौरान मोटरसाइकिल पर बैठे युवक-युवती गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे की है। हालांकि घटना के समय वहां लोग मौजूद थे, लेकिन घटना के करीब एक घंटे बाद तक लोग सिर्फ वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की।

घायलों की पहचान जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल बीआर 50 एसी 3810 पर सवार होकर युवक-युवती सुपौल की ओर जा रहे थे। बाइक पर चालक के पीछे करिहो गांव निवासी रामचंद्र मंडल की पुत्री आशा कुमारी (15) बैठी थी। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर तटबंध से नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना पाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनप...