शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- बाइकों की टक्कर में तीन बाइक सवार घायल हो गए। सबको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसा हाईवे पर तिलहर कटरा के बीच हुआ। विपरीत दिशा से आ रही बाइकें आमने-सामने टकरा गयीं। बाईक सवार दातागंज थाना के गांव चना खेड़ा निवासी रामबरन यादव, गढ़िया रंगीन थाना के गांव खिरिया रतन निवासी रजनीश और गांव खूबपुर अचिंतपुर के वीरपाल घायल हो गए। सभी को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया गया। अधिक चोट होने के कारण तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...