बागपत, जून 15 -- खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाठशाला बस स्टैंड के पास तेज गति दौड़ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में जा घुसा। जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई, साथ ही दुकानदार सहित चार लोग गंभीर रूप में घायल हो गए। हादसे के दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। आसपास के दुकानदारों और यात्रियों ने वहां से भाग कर जान बचाई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाते हुए फरार हुए ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के सांकरौद गांव का रहने वाला रियाजु खेकड़ा के पाठशाला बस स्टैंड पर चाय की दुकान करता है। रोजाना की तरह सोमवार सुबह भी उसने अपनी दुकान खोली हुई थी। यह भी पढ़ें- बागपत : चाय की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, दुकानदार सहित चार घायल दादा का सहयोग करने के लिए उसका पौत्र अनस भी दुकान पर आया हुआ था। बताया जाता है कि दुकान खुलन...