भदोही, अप्रैल 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम शैलेश कुमार ने जिला सड़क समिति की बैठक विभागीय अधिकारियों संग लिए। इसमें राहवीर योजना के तहत हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को सम्मानित कराने को निर्देशित किए। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व यातायात व्यवस्था में सुधार तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किए। इस दौरान डीएम ने बताया कि सड़क सुरक्षा समिति द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की जानकारी ली। कहा कि शासन स्तर से सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 50 प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- जिले में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुरक्षा उपाएं करें सुनिश्चित इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिला स्तर पर क्या कार्ययोजना...