मोतिहारी, मई 18 -- तुरकौलिया, निसं.। थाना क्षेत्र के गांधीघाट के समीप रविवार की शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कोरैया गांव निवासी अरविंद कुमार की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही अरविंद का शव घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां भागवंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की मौत से आहत मां विलाप करते हुए कह रही थीं कि उनका घर का चिराग बुझ गया और अब वह किसके सहारे जिएगी। अरविंद की शादी की भी बात चल रही थी और जल्द ही लड़की देखने जाने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। यह भी पढ़ें- दुर्घटनाओं में तीन महिला सहित 11 घायल ग्रामीणों के अनुसार, अरविंद अपने परिवार का एकमात्र बेटा था और सबसे बड़ा भी था। उसके पिता मुन्ना पासवान ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि अरव...