बुलंदशहर, अप्रैल 24 -- अज्ञात वाहन की टक्कर से डेयरी संचालक की मौत, मचा कोहराम -दादरी से बाइक द्वारा घर लौट रहा था मृतकसिकंदराबाद, संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में डेयरी संचालक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।औरंगाबाद क्षेत्र के गांव सुरजावली निवासी कलुआ ने बताया कि उसका भाई बंटी दादरी में पशुपालन कर डेयरी संचालित करता था। गुरुवार को वह डेयरी के कार्य से दादरी गया हुआ था। देर रात वह बाइक से गांव लौट रहा था। यह भी पढ़ें- हाईवे पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत जैसे ही वह औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर प...