इंदौर, मई 18 -- इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रविवार देर रात एक पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डॉक्टर का शव हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से नीचे गिरा हुआ मिलने के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गई। घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। मृतक की पहचान डॉ. अमन पटेल (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मेडिसिन विभाग में फाइनल ईयर के पीजी छात्र थे और मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई भी जबलपुर से की थी और कुछ महीनों बाद उनका पीजी कोर्स पूरा होने वाला था। कॉलेज प्रशासन और साथी छात्रों के मुताबिक अमन पढ़ाई में बेहद होनहार और शांत स्वभाव क...