तेहरान, अप्रैल 25 -- Iran US War Update: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु के बाद नेतृत्व संभालने के बाद से ही सार्वजनिक नजर से काफी हद तक दूर रहे हैं। एक ईरानी अधिकारी के हवाले से दी गई न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, नए नेता की कोई भी वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी नहीं की गई है। इसके बजाय, उनके निर्देश केवल सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा किए जाते हैं या फिर सरकारी टेलीविजन पर पढ़कर सुनाए जाते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मोजतबा काफी सोच-समझकर ऐसा कर रहे हैं, क्योंकि वे अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में खुद को कमजोर या असहाय दिखाना नहीं चाहते।"हाथ से लिखे लेटर के जरिए कम्युनिकेशन सुप्रीम लीडर की सुरक्षा से जुड़े प्रोटो...