हाथ से छूटकर पटरी पर गिरा मोबाइल, जीआरपी ने किया बरामद
रामपुर, जुलाई 16 -- गुरूवार को उत्तराखंड के चंपावत जिले के कुला थाना के गांव मल्ला कतेडा निवासी दीपक टमटा पुत्र पुष्कर राम ट्रेन नंबर 15014 के स्लीपर कोच से हल्द्वानी से रेलवे स्टेशन जयपुर की यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के रामपुर स्टेशन पर पहुँचने से एक किलोमीटर पहले यात्री दीपक टमटा का मोबाइल हाथ से छूटकर रेलवे पटरी पर गिर गया था। यात्री दीपक टमटा ने थाना जीआरपी रामपुर पर सूचना दी। जिसके बाद टीम मोबाइल खोजने के लिए रवाना हो गई। इस दौरान सर्विलांस सेल की सहायता से मोबाइल को रेलवे स्टेशन रामुपर से करीब 800 मीटर दूर रेलवे पटरी से बरामद किया और मोबाइल स्वामी दीपक टमटा को सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.