बिहारशरीफ, अप्रैल 13 -- हाथ में हसुआ थाम डीएम व डीएओ ने की गेहूं की कटाई फोटो 13 शेखपुरा 03 - चेवाड़ा के सिझौड़ी गांव में गेहूं की क्राप कटिंग करते डीएम शेखर आनंद व डीएओ सुजाता कुमारी। शेखपुरा/चेवाड़ा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रबी फसल की उपज का आकड़ा जुटाने के लिए जिला में क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को चेवाड़ा प्रखंड के सिझौड़ी गांव में डीएम शेखर आंनद और डीएओ सुजाता कुमारी हाथ में हसुआ थाम कर खेत में उतरे। गेहूं की कटाई कर उपज का जायजा लिया। गांव के अरुण कुमार यादव के खेत के 50 वर्गमीटर में लगी गेहूं की कटाई की गई। कटाई के बाद डीएम की मौजूदगी में सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी साकेत कुमार द्वारा मैंजनी कर उपज का तौल किया गया। तौल में कुल 13 किलो 60 ग्राम बजन आया। डीएम ने कहा कि प्रति हेक्टेयर रबी फसल की उपज का सटीक आकड़ा जुटाने के लिए क्...