नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं? सोशल मीडिया पर इन दिनों यही सवाल पूछा जा रहा है। इस बीच वीडियो सामने आया है, वीडियो देखने के बाद यह बहस और तेज हो गई है। इस वीडियो में उनके दाहिने हाथ में असामान्य सूजन साफ नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पुतिन बार-बार अपने हाथ को दबाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उनकी नसें फूली हुई और उभरी हुई लग रही हैं।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन एक बास्केटबॉल कोर्ट पर समर्थकों की भीड़ को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनका दाहिना हाथ सूजा हुआ और कुछ अलग ही नजर आ रहा था, साथ ही नसें स्पष्ट रूप से उभरी हुई थीं। इस इवेंट की कई क्लोज-अप तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जि...