भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के चुनिहारी टोला स्थित प्राचीन खाटू श्याम मंदिर की ओर से गुरुवार को निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भागलपुर शहर समेत सुल्तानगंज, नवगछिया समेत अन्य इलाके से 1100 श्रद्धालु शामिल हुए। राणी सती मंदिर से निकली शोभायात्रा कोतवाली चौक, स्टेशन चौक, वेरायटी चौक, खलीफाबाग होकर वापस प्राचीन खाटू श्याम मंदिर पहुंची। शोभयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने मंदिर में निशान ध्वज का अर्पण किया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम का जयकारा लगाते व हाथ में निशान ध्वज लेकर चले। भजनों पर झूमते गाते श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह पेयजल जैसे सेवाकेंद्र बनाए गए थे। आमलोगों ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। हाथ में निशान लेकर लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.