अमरोहा, फरवरी 21 -- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और यूपी पुलिस की मुस्तैदी ने शुक्रवार को अमरोहा में एक युवक को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। इंस्टाग्राम पर हाथों में जहर की शीशी के साथ 'सुख रहे सब के साथ लास्ट डे ऑफ लाइफ' (जिंदगी का आखिरी दिन) लिखकर आत्महत्या की कोशिश कर रहे एक बीएससी स्नातक युवक की जान मेटा (Meta) से मिले रियल-टाइम अलर्ट के कारण बच सकी। अमरोहा के रजबपुर क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय एक युवक ने शुक्रवार सुबह अपने हाथ में कीटनाशक दवा की शीशी लेकर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उसने कैप्शन में लिखा- "जिंदगी का लास्ट डे... सब हैप्पी रहो।" युवक का इरादा आत्मघाती था, लेकिन जैसे ही यह वीडियो अपलोड हुआ, मेटा के एआई सिस्टम ने खतरे को भांप लिया। यह भी पढ़ें- एक महीने के काम में लगे दो साल, सीएजी ने खोली यूपी के आयुष विभाग की पो...