रिषिकेष, जनवरी 31 -- तेलीवाला स्थित राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों से हुई मारपीट की घटना के दो दिन बाद शनिवार को विद्यालय पुलिस के पहरे में खुल गया। स्कूल खुलने के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, इस घटना के विरोध में क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों के शिक्षक हाथ में काली पट्टी बांधकर आक्रोश भी जाहिर किया। शनिवार को विद्यालय में छात्र-छात्राओं रोजाना की तरह निर्धारित समय पर पहुंचे और शिक्षकों के साथ हुई मारपीट की घटना पर रोष जताया। उधर, लच्छीवाला और आसपास के सरकारी स्कूलों में भी घटना के विरोध में शिक्षक हाथ पर काली पट्टी बांधे दिखे। खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि स्कूलों की सुरक्षा को आवश्यक इंतजाम जुटाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यालय को ...