फिरोजाबाद, अगस्त 20 -- बुधवार शाम फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस में सवार एक यात्री का अनजाने में अलार्म चेन पर हाथ रख गया। रफ्तार से दौड़ने को तैयार ट्रेन के चक्के थम गए। गाड़ी संख्या 15483 डाउन महानंदा एक्सप्रेस बुधवार शाम 5.27 बजे फिरोजाबाद स्टेशन पर खड़ी थी। सिग्नल मिलते ही ट्रेन जैसे ही आगे बढ़ने को हुई, तभी अचानक बोगी से सीटी की तेज आवाज के साथ अलार्म चेन पुलिंग हो गई। बोगी का प्रेशर डाउन होते ही ट्रेन झटके के साथ रुक गई। शाम के समय अचानक ट्रेन थमने से यात्रियों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम बोगी की ओर दौड़ी।कोच यह भी पढ़ें- Sahibganj News: यात्री का मोबाइल चोरी करने का असफल प्रयास के भीतर जब जांच की गई तो यात्रियों के बीच घबराया हुआ एक व्यक्ति खड़ा मिला। पूछताछ में उसकी पहचान आनंद ओरान निवासी बारा लाइन,...