नई दिल्ली, अगस्त 15 -- धूप की वजह से हाथ-पैर, गर्दन में टैनिंग हो जाती है और वहां की स्किन में कालापन दिखने लगता है। ये कालापन एक बार चढ़ गया तो इतनी आसानी से नहीं जाता बल्कि शरीर के अंदर और मेलानिन प्रोडक्शन होने लगते हैं और ये टैनिंग का असर बढ़ने ही लगता है। ऐसे कालेपन को दूर करने के लिए केवल नींबू और बेसन वाला पैक काफी नहीं होता है। बल्कि कुछ ज्यादा पावरफुल और असरदार इंग्रीडिएंट्स की जरूरत पड़ती है। इसीलिए ये भुनी हल्दी वाले पैक को बनाकर लगाना चाहिए, जो हाथ-पैर, गर्दन पर हो रहे कालेपन को खत्म करने में मदद करते हैं। तो जान लें कैसे बनाएं टैनिंग खत्म करने वाला पैक।धूप से हुई टैनिंग को खत्म करने ये पैक धूप से हुई स्किन में टैनिंग और कालेपन को खत्म करने के लिए बस इन चीजों को मिलाकर पैक बना लें। इसके लिए चाहिए एक चम्मच हल्दी, एक से दो चम्मच...