हाथ पर लिखा था जाटव; कुर्सी से उठाया, ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय से मारपीट
ग्रेटर नोएडा, मार्च 8 -- ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट और जातिगत भेदभाव का कथित मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़ित शख्स जब एक घर में पिज्जा की डिलिवरी करने गया तो वहां एक आरोपी ने उसके हाथ पर जाटव लिखा देख लिया। आरोप है कि पीड़ित ने कुर्सी पर बैठने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे उठा दिया। पीड़ित का कहना है कि जब उसने आरोपी के व्यवहार का विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल की शिकायत पुलिस से की है। बुलंदशहर शहर के शिकोई गांव निवासी शिवम कुमार ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा में एक पिज्जा की दुकान पर काम करता है। 5 मार्च को वह देवला में ऑर्डर डिलीवर करने के लिए गया था। जिस जगह पर डिलीवरी के लिए गया वहां कुर्सी पड़ी थी, उसने बैठने का प्रयास किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.