गुड़गांव, दिसम्बर 14 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम से रिंगस जा रही जनशताब्दी ट्रेन से यात्रा कर रहे एक व्यक्ति के हाथ पर डंडा मारकर अज्ञात व्यक्ति से मोबाइल लूट लिया। इस सिलसिले में रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्थान के भरतपुर निवासी हरिओम फौजदार ने पुलिस को बताया कि 19 नवंबर को वह गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से रिंगस जाने के लिए जनशताब्दी ट्रेन में सवार हुआ था। गुरुग्राम से थोड़ी दूरी निकलने के बाद वह ट्रेन के गेट के समीप मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इस दौरान पटरी के समीप खड़े एक युवक ने उसके हाथ में डंडा मारा। इससे उसका मोबाइल नीचे गिर गया। तेज रफ्तार ट्रेन होने के कारण नीचे नहीं उतर पाया। व्यक्ति उसका मोबाइल लेकर भाग गया। रिंगस पहुंचकर व्यक्ति ने इस सिलसिले में रेलवे पुलिस में शिकायत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...