अमरोहा, अप्रैल 2 -- अमरोहा। बुधवार को अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर काला दिवस मनाया गया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने आज ही के दिन एक अप्रैल 2004 को सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बंद कर एनपीएस नामक नई योजना लागू की थी।अटेवा जिलाध्यक्ष मतीन अहमद के नेतृत्व में जिले के सभी विभागों के सभी पेंशन विहीन शिक्षक, कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्य स्थल पर हाथ में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। एनपीएस व यूपीएस संग निजीकरण का विरोध किया। सरकार से सभी शिक्षक, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। संगठन के मांडलिक मंत्री डॉ.शिव शंकर यादव ने कहा कि समस्त पेंशन विहीन शिक्षक, कर्मचारी, पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों और अधिकारियों की हूबहू पुरानी पेंशन बहाल की जाए। जिला संरक्षक सतेंद्र चौधरी ने कहा कि जब त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.