हाजीपुर, मई 18 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव के लालू राय ने अपने भाई प्रमोद राय पर धारदार हथियार से काटकर घायल करने का मामले आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन देते हुए लालू राय ने बताया कि बीते शनिवार की शाम को भूमि विवाद को लेकर प्रमोद राय का भाई लालू राय और पिता जमादार राय से कहा सुनी हुई थी। इसी बात को लेकर प्रमोद राय ने लालू राय पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे उसका बाया हाथ कट गया और वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर रेफरल अस्पताल लालगंज आए। जहां से उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। - दिलीप कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...