हाथ कटने के बाद मरीज की मौत के मामले की जांच होगी
लखनऊ, जुलाई 20 -- कृष्णानगर स्थित निजी अस्पताल में हाथ के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत मामले की जांच होगी। इस संबंध में पुलिस ने सीएमओ को पत्र भेजा है। पुलिस ने सीएमओ कार्यालय से मरीज के इलाज संबंधी रिपोर्ट तलब की है। वहीं, पुलिस के जरिये कराए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मरीज की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। लिहाजा विसरा सुरक्षित रखा गया है। सीएमओ ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। रायबरेली के बरई का पुरवा स्थित आस्तिक नगर निवासी लालजी सोनकर के हाथ में दिक्कत थी। परिवारीजन उसे कृष्णानगर स्थित सत्यार्थ हॉस्पिटल में 14 जुलाई की सुबह लेकर पहुंचे। भाई राहुल सोनकर ने बताया कि डॉक्टर ने मरीज को भर्ती कर जांचें कराई। ऑपरेशन की सलाह दी। परिवारीजनों के राजी होने पर डॉक्टर मरीज को दोपहर तीन बजे ऑपरेशन थिएटर ले गए। बुधवार रात साढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.