संभल, जनवरी 4 -- थाना क्षेत्र में बीते दिन मिले युवक के शव की शिनाख्त शनिवार को दूसरे दिन भी नहीं हो सकी। शव की पहचान न होने पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए चार जनपदों में तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के निर्देश पर तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो विभिन्न स्थानों पर मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई हैं। युवक के हाथ और सीने पर सनी लव नेहा लिखा हुआ है। शव का दूसरे दिन भी पोस्टमार्टम नहीं हुआ। पीएम के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा। थाना क्षेत्र के दुबारी खुर्द से पूरन पट्टी गांव जाने वाले मार्ग पर बीते दिन एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के ग्रामीणों ने युवक को पहचानने से इनकार कर दिया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को सील क...