प्रधान संवाददाता, मई 26 -- बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है। पटना के कदमकुआं इलाके में दिनदहाड़े कैशवैन से पैसे लूटने की कोशिश हुई है। कदमकुआं थाना क्षेत्र के वैशाली गोलंबर के पास स्थित एचडीएफसी बैंक के समीप सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपराधियों ने कैशवैन से रुपये लूटने का प्रयास किया। हालांकि कैशवैन के गार्ड की सतर्कता और आसपास मौजूद लोगों की बहादुरी से लूट की वारदात विफल हो गई। मौके पर ही लोगों ने एक बदमाश को लोडेड पिस्टल के साथ पकड़ लिया। यहां बता दें कि कदमकुआं का यह इलाका आम तौर पर भीड़भाड़ वाला इलाका माना जाता है। इधर इस कांड की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और लोगों द्वारा पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश पुनासी पासवान नौबतपुर का रहने वाला है। पूछताछ में पुनासी ने प...