नई दिल्ली, फरवरी 24 -- मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे बैटरी और बैटरी सब्सक्रिप्शन दोनों ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। यानी इसमें BaaS (बैटरी एज ए सर्विस) का ऑप्शन भी मिलेगा। ई-विटारा को 3 वैरिएंट डेल्टा, जेटा और अल्फा में खरीद पाएंगे। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, MG ZS EV, टोयोटा ईबेला, MG विंडसर जैसे मॉडल से होगा। ऐसे में आप भी इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब यहां पर इसका वेटिंग पीरियड भी जान लीजिए। मारुति सुजुकी ई विटारा तीन वैरिएंट में आती है। जिसमें डेल्टा, जेटा और अल्फा शामिल हैं। ऐसे में डीलरशिप सोर्स के मुताबिक, इनसभी वैरिएंट्स के लिए 6 से 8 सप्ताह (लगभग 1.5 से 2 महीने) का स्टैंडर्ड वेटिंग पीरियड ...