कटिहार, फरवरी 3 -- कटिहार निज संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 6 दिवसीय हाथों से हुनर तक प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना तथा उनमें रचनात्मक का विकास करना है। शिविर में मिट्टी द्वारा विभिन्न कलाकृतियां बनाने की कला सिखाई गई। बच्चों को मिट्टी शिल्प की बारीकियां से अवगत कराते हुए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इससे उनकी कलात्मक समझ और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य असद अली खान ने किया। उपाचार्य निशांत सिंह एवं प्राध्यापक अमित कुमार, शिक्षक शम्स तबरेज, शिक्षिका दीक्षा गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...