हरदोई, मार्च 2 -- सण्डीला। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर पर संडीला में शोक और आक्रोश का माहौल देखने को मिला। रविवार रात करीब नौ बजे मोहल्ला महेतवाना स्थित हवेली इमामबाड़े में शोकसभा हुई। मजलिस को मौलाना अब्बास रज़ा, मौलाना फज़ल हुसैन व चौधरी कायम रजा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने अपने खिताब में ख़ामेनेई के जीवन, उनके धार्मिक नेतृत्व, संघर्ष और वैश्विक मुस्लिम समुदाय में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। मजलिस के बाद इमामबाड़े के प्रांगण में ही एहतेजाज़ी जुलूस निकाला गया। हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लिए लोगों ने विरोध दर्ज कराया। कुछ लोगों ने इज़राइल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी भी की। कार्यक्रम में चौधरी हैदर रज़ा, चौधरी हाशिम रज़ा, पूर्व सभासद युसूफ मेहंदी, द...