प्रयागराज, अगस्त 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। भगवान भोलेनाथ की आराधना के पवित्र सावन मास के दूसरे सोमवार को रात तीन बजे से ही मंदिरों में हर-हर महादेव, बोल-बम-बोल-बम व ऊं नम: शिवाय की गूंज सुनाई देने लगी। गूंज के दौरान श्रीमनकामेश्वर महादेव, कोटेश्वर महादेव, दशाश्वमेध महादेव व सोमेश्वर महादेव मंदिर में रात 3:30 बजे घंटा-घड़ियाल व डमरू वादन होने लगा तो भगवान की विधिविधान के साथ मंगलाआरती होती रही। भगवान शिव की भक्ति में लीन भक्तों की कतार हाथों में बेलपत्र, धतूरा, भांग, जल व दुग्ध लेकर दर्शन-पूजन के लिए लीन दिखाई दी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाबभगवान के दरबार में भक्तों की भीड़ कपाट खुलते ही श्रीमनकामेश्वर व कोटेश्वर महादेव मंदिर में 500 मीटर की दूरी तक भक्तों की कतार लगी रही। हर कोई...