हाथों में जंजीर पहनकर निकले कांग्रेसी, सड़क पर धरना
कानपुर, सितम्बर 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता तिलक हाल से जिलाधिकारी कार्यालय तक हाथों में जंजीर पहनकर पैदल पहुंचे। कचहरी में प्रदर्शन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका गया। इस दौरान प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया।बड़ा चौराहा पर पुलिस ने बेरीकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ता बैरीकेडिंग पार कर सब्जी मंडी तक पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद कार्यकर्ता वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की, बाद में पुतला फूंक दिया। यह भी पढ़ें- मोदी, शाह का पुतला फूंकने में ग्रामीण कांग्रेसी झुलसे अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.