मुरादाबाद, जनवरी 29 -- श्री परिवार दिव्य महायज्ञ समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में पीतांबरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं शिव कथा आज 30 जनवरी से 3 फरवरी तक एवरग्रीन कंपाउंड में होगी। इसका आरंभ आज शुक्रवार को कलश यात्रा से किया जाएगा। इसकी पूर्व संध्या पर गुरुवार को मेहंदी एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजनों पर महिलाओं ने भावपूर्ण नृत्य किया। आयोजन में प्रिया अग्रवाल, अनीता श्रीवास्तव, शालिनी अग्रवाल,सोनल अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, वीना अरोरा,दिव्य अग्रवाल, सुनीता भंडूला,प्रीति कश्यप,रवनीत दुआ,रेखा मदान, सुनीता शर्मा, रूचि चौधरी, कोमल गांधी, अनीता मदान,अंजू सक्सेना,सुमन सक्सेना, नीलम अग्रवाल संगीता गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...