नई दिल्ली, मई 17 -- Palmistry, हस्तरेखा : हस्तरेखा शास्त्र में हथेलियों की लकीरों को देखकर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, करियर और उसकी आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाया जाता है। कुछ रेखाएं और निशान ऐसे होते हैं, जिन्हें बेहद दुर्लभ और भाग्यशाली माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति के हाथ में ये रेखाएं मौजूद हों, तो उसे जीवन में धन-दौलत, मान-सम्मान और हर तरह का ऐशो-आराम मिलता है। आइए जानते हैं हाथों की उन खास रेखाओं और निशानों के बारे में, जो व्यक्ति को बहुत धनवान बना सकती हैं-हाथों की ये रेखाएं चमकाती हैं किस्मत, व्यक्ति बन सकता है करोड़पति, जानें अपनी हथेली के राजधन रेखा हथेली में सबसे छोटी उंगली (बुध पर्वत) के नीचे की ओर जाने वाली रेखा को धन रेखा कहा जाता है। अगर यह रेखा बिल्कुल साफ, गहरी और कटी न हो, तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही दिमाग वाला और बिजनेस माइं...